प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 1 अक्टूबर 2021, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सूरजपुर जिले के अंतर्गत विश्रामपुर पहुंचकर लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। श्री भगत ने उपचार एवं सर्जरी शिविर में नेत्र का ऑपरेशन करा चुके मरीजों को उनके घर तक पहुंचाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में संचालित उपचार एवं सर्जरी शिविर का अवलोकन भी किया। उन्होंने मरीजों को इस दौरान फल एवं नाश्ता वितरित किया। मंत्री ने इस दौरान मरीजों के लिए पांच सौ सेट कंबल देने की घोषणा की। मंत्री श्री भगत उपचार एवं सर्जरी शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले चुके 73 मरीजों के डिस्चार्ज के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री भगत ने इस मौके पर कहा कि राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रयास से अत्याधुनिक संसाधनों वाले चलते फिरते अस्पताल लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में दूरस्थ अंचलों के जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क उपचार हो रहा है। इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गाें के हित में काम कर रही है। प्रदेश के गरीबों, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गाें के लिए नीतिगत निर्णय लेकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सूरजपुर जिले के कलेक्टर डॉ.गौरव कुमार सिंह ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से उपचार एवं सर्जरी शिविर में पिछले तीन-चार दिनों में किए गए उपचार एवं सर्जरी की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के प्रयास से जरूरतमंद मरीजों स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इस कार्य में व्यावसायिक और सामाजिक संगठनों सहित सभी वर्ग के लोगों का सहयोग मिल रहा है। सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सुश्री भावना गुप्ता ने भी शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवनदायिनी शिविर बताया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
No comments:
Post a Comment