Saturday, October 2, 2021

सारंगढ़ कोर्रापानी जंगल में शराब बनाने के सूचना मिलने पर कनकबीरा पुलिस ने कार्यवाही की

सारंगढ़ कोर्रापानी जंगल में शराब बनाने के सूचना मिलने पर कनकबीरा पुलिस ने कार्यवाही की

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 2 अक्टूबर 2021,चौकी प्रभारी कनकबीरा उप निरीक्षक एमडी जायसवाल के नेतृत्व में 1 अक्टूबर 2021को कोर्रापानी जंगल में महुआ शराब बनाने के सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को जंगल भीतर से शराब बना लाते हुए पकड़ी, जिससे पूछताछ करने पर शराब बनाने के ठिकाने में पहुंची। जहां रखे शराब बनाने रखे करीब 18 बोरी महुआ पास का नष्टीकरण की गई। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गई है। जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर 2021 को मुखबिर से चौकी प्रभारी कनकबीरा एमडी जायसवाल को सूचना मिली कि कोर्रापानी जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाया जा रहा है। चौकी प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक पी.के. चन्द्रा, प्रधान आरक्षक सहदेव सिंह चौहान, आरक्षक मुकेश साहू, गुलशन चौधरी, सूर्य प्रकाश भगत एवं भुनेश्वर सिदार के साथ शराब रेड कार्यवाही करने रवाना हुए । कोर्रापानी जंगल रास्ते पर एक व्यक्ति शराब लाता हुआ मिला जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तरा बरिहा पिता गोपाल बरिहा उम्र 50 साल साकिन कोर्रापानी चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ बताया। आरोपी से शराब के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर शराब बनाने वाले स्थान पर ले गया, जहां महुआ शराब बनाने के लिए रखा हुआ महुआ पास का नष्टीकरण किया गया है । आरोपी से 15 लीटर क्षमता वाली जरीकेन भरा हुआ 15 लीटर एवं 05 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा 05 लीटर कुल20 लीटर महुआ शराब कीमती 2,000 रूपये* का जप्त की गई है। आरोपी पर धारा 34 (2),59 (क) के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts