Wednesday, April 7, 2021

अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप

अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। जिले के कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में खनिज विभाग ने टीमर लगा बेरियर में जांच चौकी में अवैध खनिज उत्खनन परिवहन में लिप्त कई ट्रेलरों और हाइवाा परकार्यवाही करने से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। संबन्ध में जानकारी दूरभाष पर देते हुए खनिज निरीक्षक राकेश वर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में सहायक संचालक खनिज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी श्री बारीक के साथ खनिज विभाग रायगढ़ की विशेष टीम ने जिसमे खनिज विभाग के निरीक्षक द्वय उमेश भार्गव,राकेश वर्मा और अन्य स्टाफ ने सुबह से सारी रात टीमर लगा खनिज जांच चौकी में डेरा डाल कर अवैध खनिज की तस्करी करने वाले गाड़ियों की जांच करनी शुरू की तो कई ट्रेलर और हाइवा पकड़ में आए। जिसमे 13 ट्रेलरों में लाइम स्टोन और 2 ट्रेलरों में कोयला एक हाइवा में डोलोमाइट था। खनिज विभाग के मुताबिक इन जप्त अवैध खनिज पर तकरीबन 8 लाख के आसपास अर्थदंड लगाया जाएगा। सभी गाड़ियों को जप्त कर खनिज अधिनयम के तहत कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग की रात के अंधेरे में टीमर लगाा कर  जांच चौकी में की गई इस औचक छापामार कार्यवाही से खनिज संपदा की अवैध तस्करी करने वाले खनिज माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।


No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts