Wednesday, April 7, 2021

पचपेड़ी थाना के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की गई सख्त कार्यवाही

पचपेड़ी थाना के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की गई सख्त कार्यवाही

पचपेड़ी थाना के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर की गई सख्त कार्यवाही

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। जिले बिलासपुर के विधान सभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ‌पचपेड़ी थाना परिक्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करने छिपा कर रखे 32 पाव 5.750 लीटर देशी प्लेन शराब कीमत 2560 रु. एवं शराब बिक्री रकम 100 रू. सहित पकड़ा गया। आरोपी पहारू गोड़, पिता जुगुत गोड़, उम्र. 60 वर्ष साकिन लोहरसी सोन,थाना पचपेड़ी के आस पास के गांव से अवैध शराब बिक्री की शिकायत लगातार पचपेड़ी पुलिस को मिल रहा थी। जिस पर रोक थाम व कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा, की दिशा-निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा सुनील डेविड के मार्गदर्शन में क्षेत्र के मुखबिर तैनात किया गया था। इसी कड़ी में  पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लोहर्सी में पहारू गोड़ नामक व्यक्ति नहर किनारे अपने मकान में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत,सहा, उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया एवं अन्य स्टाप का महत्त्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts