शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्त 2021, जिले रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोज में आजादी का महापर्व 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हरि बंजारे ने अपने संक्षिप्त सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम उन शहीद वीरों को नमन करता हूं जिसकी वजह से हमें स्वतंत्रता मिली है। आजादी का सही मतलब तब होगा जब हम शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के क्षेत्र में औद्योगिक और खेल जगत के क्षेत्र में अपना नाम और देश का नाम रोशन करें। भारत को सोने की चिड़िया बनाने में अपना योगदान दें। आज समय आ गया है की जाति धर्म की राजनीति को छोड़कर राष्ट्र के हित में काम करना चाहिए। श्री बंजारे अंत में यह भी कहा आज पूरे भारतवर्ष कोरोना काल की चपेट में है इससे उबर कर फिर से पटरी में लाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती उषा भुनेश्वर धिवर ने कहा की। जो बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए थे उसे फिर से ऑफलाइन और मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि उपसरपंच संजीव चंद्राकर ने कहा कि कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार की बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की सरकार से मांग की गई हैं। जिससे कि पीड़ित परिवार का जीवन यापन फिर से मजबूत हो सके। श्री चंद्राकर ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान एवं युवाओं और आम जनों का हित में काम कर रही है। गांव में हो रहे विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। संस्था के प्राचार्य के.आर.बंदे ने अपने उद्बोधन में शाला में हो रहे पढ़ाई और वार्षिक गतिविधियों का विस्तार से जानकारी पालको को दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि शर्मा शिक्षिका ने किया। आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक श्रीमान अमित चंद्राकर ने की।
No comments:
Post a Comment