प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 8 अप्रैल 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और सामाजिक संगठनों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना संक्रमण की गंभीरता के हिसाब से मरीजों को अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी सिफारिश या दबाव के आधार पर बिस्तर न उपलब्ध कराएं जाए। इससे केवल जरूरतमंद मरीजों को ही बिस्तर उपलब्ध हो सकेंगे और अनावश्यक रूप से कोई बिस्तर नहीं ले सकेगा। श्री बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन वाले बिस्तर और वेंटिलेटर तक इसकी वास्तविक जरूरत वाले मरीजों की पहुंच सुनिश्चित करें। ऐसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सुविधा की आवश्यकता नहीं है उन्हें कोविड केयर सेंटर्स या सामान्य बिस्तरों पर भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। कोरोना जांच की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर और रोज हो रही मौतें चिंताजनक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक घरों से न निकलें। खरीदारी के लिए परिवार के सदस्यों को साथ न लेते हुए अकेले जाएं। आसपास कोरोना संक्रमित मिलने पर उनका सही मार्गदर्शन करें और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक करें।
Wednesday, April 7, 2021
अस्पताल प्रबंधन बीमारी की गंभीरता के आधार पर मरीजों को बिस्तर उपलब्ध कराएं न कि किसी सिफारिश या दबाव में – मुख्यमंत्री श्री बघेल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
No comments:
Post a Comment