पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना ने की मनरेगा के तहत स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा
प्रे्स छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 8 अप्रैल 2021, राज्य शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना और कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने संयुक्त रूप से जिले के जनपद पंचायत पथरिया के सभा कक्ष में निर्माण और विकास कार्यो से जुडे अधिकारियों की बैठक लेकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सचिव आर.प्रसन्ना ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पंजीकृत जाॅब कार्ड धारी परिवारो की संख्या,पंजीकृत श्रमिकों की संख्या, सक्रिय जाॅब कार्ड धारी परिवार की संख्या, सक्रिय श्रमिको की संख्या, रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारो की संख्या, 100 दिवस रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारो की संख्या, अर्जित मानव दिवस, प्रधानमंत्री आवास योजना, नवीन पंचायत भवन, स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए संचालित आजीविका गतिविधियां, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यो की समीक्षा की। बैठक में उन्होने निर्माण कार्यो की मूल्यांकन एवं सत्यापन के साथ-साथ संचालित कार्यो में मस्टर रोल के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने 15 वें वित्त आयोग द्वारा राशि की उपलब्धता और स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना ने जनपद पंचायत कार्यालय के एक-एक कक्ष का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधााओं का जायजा लिया और साफ-सफाई के संबंध में जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी हरजीत सिंह हुरा और जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नारायण बंजारा उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment