शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दो आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने की गिरफ्तर
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा नवागढ़/ जांजगीर। 1 अक्टूबर 2021, जिले जांजगीर चांपा अंतर्गत नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांसा के सरपंच रानीबाई रामनारायण कश्यप ने नवागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम पंचायत कासा के आंगनबाड़ी भवन में पानी की सुविधा के लिए पानी टंकी व पाईप लाईन लगाई गई थी। जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़-फोड़ कर उखाड़ दी हैं, तथा ग्राम पंचायत भवन की खिड़की व गौठान में लगे सेट छप्पर एवं स्ट्रीट लाइट को भी तोड़ फोड़ की गई हैं। वहीं तोड़ फोड़ करने वाले व्यक्ति सी.सी. टीवी कैमरा में कैद हो गए हैं, ग्राम पंचायत कांसा के ही कार्तिक राम कश्यप एवं लेखराज कश्यप के द्वारा तोड़ फोड़ करते दिखाई दी गई। सूचना पर नवागढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 374/21 धारा 03 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 कायम कर विवेचना में ली थी, जिन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दी गई हैं।
No comments:
Post a Comment