पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समोंदा में मनाया गया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 21 अगस्त 2021, समोदा जोन व नगर पंचायत समोदा के संयुक्त तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कुसमुंद नगर पंचायत समोदा में मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिस डिजिटल इंडिया की बात पूरी दुनिया में हो रही हैं,उसकी आधारशिला राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में संचार क्रांति का शंखनाद किया जिससे देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा में पुष्प माला अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें मुख्य रूप से समोदा जोन अध्यक्ष शिवकुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष आजूराम वन्से, उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू, युवा कांग्रेस महासचिव पूनमचंद साहू ,जिला महामंत्री राजेश धुरंधर ,भैंसा जोन अध्यक्ष भगवती धुरंधर, सदस्य नारायण कुर्रे, ज्ञानिक साहू ,नेतराम वन्से, पूर्व सरपंच शिवलाल साहू, झाड़ू राम साहू,खिलेश चेलक, प्रकाश साहू, पंचराम साहू, पुनीत साहू,जगदीश साहू, सुखू साहू,कृष्णकुमार साहू, बालाराम साहू, यादराम साहू ,गोकुल साहू, नाथूराम साहू, संतराम साहू,मेहत्तर साहू,होषराम साहू, मुन्ना साहू ,योगेंद्र साहू, जोहन कोशले सहित गणमान्य नागरिक व नगरवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment