वेट लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल विजेता करण और सुभाष लहरे का सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ करेगा सम्मान
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महादेव घाट रायपुरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी जिला रायपुर के रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में आने वाले गुढ़ियारी सतनामी पारा में स्थित जय सतनाम व्यायाम शाला छत्तीसगढ़ प्रदेश का एकमात्र वेटलिफ्टिंग का सेंटर है। जहां सभी बच्चों को निशुल्क वेटलिफ्टिंग खेल का प्रशिक्षण दी जाती है। इस व्यायाम शाला में लगभग 55 से 60 बच्चे अपना नियमित अभ्यास करते रहते हैं व्यायाम शाला में लगभग 25 से 30 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी शामिल है। इस व्यायाम शाला को प्रदेश के प्रथम अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम और अजय दीप सारंग के साथ मिलकर उनके पिता वीर हनुमान सिंह आवर्डेड बुधराम सारंग के मार्गदर्शन में संचालन की जा रही हैं। बड़े ही हर्ष का विषय है की इसी माह के 9 अगस्त 2021 से 12 अगस्त 2021 तक पटियाला पंजाब में संपन्न हुई सीनियर जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग टीम की ओर से रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के गुढियारी सतनामी पारा के जय सतनाम व्यायाम शाला के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमे 7 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सभी सतनामी समाज के है और करण लहरें ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक एवं इनके छोटे भाई सुभाष लहरे ने 67 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और समाज सहित अपने माता पिता परिवार का नाम रौशन की हैं। इस प्रतियोगिता में टीम के प्रशिक्षक अजय दीप सारंग के साथ विजय महेश्वरी, कोमल माहेश्वरी,
राजा भारती, भावेश सारंग, हंसराज मार्कण्डेय, लक्की मरकाम शामिल रहे थे। दोनों लहरे बंधुओ का 21 अगस्त 2021 को सतनाम सदन रायपुर में सतनामी समाज के धर्मगुरू छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री जगतगुरु रूद्रकुमार की उपस्थिति में दोपहर 12.30 बजे
सम्मान की जाएगी। इस कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिला के सभी पदाधिकारियों संत समाज और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सादर आमंत्रित की गई हैं। उक्त जानकारी प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञप्ति जारी कर दीपक मिरी प्रदेशाध्यक्ष यूथ,सुशील जांगड़े कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ने प्रेस को दी हैं। रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव सह परिवार की ओर से हमारे क्षेत्र और सतनामी समाज की गौरव करण लहरे सुभाष लहरे गुढियारी निवासियों को रजत पदक विजेता होने पर उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।
अपने रायपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र गुढियारी के गौरव करण लहरे और सुभाष लहरे को विधान सभा क्षेत्र के साथ समाज और प्रदेश की नाम रोशन करने पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने दोनों वीर योद्धा रजत पदक विजेताओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया हैं।
No comments:
Post a Comment