भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ धुमका के लोधी समाज शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा डोंगरगढ़। 21 अगस्त 2021, विगत दिनों ग्राम धुमका में लोधी समाज के शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल शामिल हुए। पदम कोठारी, धनेश पाटिला पूर्व मंत्री, श्रीमति हर्षिता बघेल,अनिल मेश्राम,रिम्मी भाटिया, सौरभ वैष्णव,भूषण मेश्राम, पंकज बाधव, थानेशवर पटिला,रतन यादव का लोधी समाज धुमका द्वारा भव्य स्वागत अतिथियों का किया गया। लोधी समाज के सभी पदाधिकारियों सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment