Saturday, August 21, 2021

पाटन क्षेत्र की बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे बनी जज

पाटन क्षेत्र की बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे बनी जज
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 21 अगस्त 2021, दुर्ग जिले की विधान सभा क्षेत्र पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम छांटा निवासी इंजी.स्मृति शेष बसंत देशलहरे की छोटी बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे ने जज बन कर अपने माता पिता बसंत रत्ना देशलहरे के साथ ही साथ पूरे पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि बसंत देशलहरे के निधन हो जाने के बाद दो बेटियों व एक बेटा का मानो जीवन ही  उजड गया था। ऐसे विषम परिस्थितियों कठिन समय में बेटियों ने मान बढ़ाते हुए बड़ी बेटी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में तथा अब छोटी बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे ने पांच साल नया रायपुर स्थित हिदायतुल्ला ला युनिवर्सिटी से ला करके पी एस सी के माध्यम से जज के रूप में चयनित हो कर पाटन क्षेत्र की गौरवान्वित किया है। बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे के जज बनने पर शिक्षादूत राजेंद्र मार्कण्डेय, शीतकरण महिलवार ,सचिव कौशल रात्रे, अध्यक्ष सोहन बघेल, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, ओम टंडन पूर्व सरपंच छांटा, कौशिल्या महिलवार पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी समाज सेवी, लोक नाथ सोनवानी अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, अंकेश महिपाल शिक्षक, भानमती कुर्रे शिक्षिका,सहित क्षेत्र के लोगों ने बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts