प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा डोंगरगढ़। 21 अगस्त 2021,विगत दिनों 18 अगस्त 2021 को क्षेत्र के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल प्राथमिक शाला डारागांव में अतिरिक्त कमरा निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा गौकरण वर्मा जिला पंचायत सदस्य बेलगांव ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती त्रिवेणी राजू वर्मा सभापति जनपद पंचायत डोंगरगढ़, कमलेश्वर वर्मा विधायक प्रतिनिधि, सुरेश सिन्हा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण डोंगरगढ़, फतू वर्मा पूर्व पंच व विधायक प्रतिनिधि, मुकेश वर्मा सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत कोलेंद्रा, लालचंद वर्मा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोलेन्द्रा, दुवास वर्मा अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति डारागांव, श्रीमती हिरवंतिन बाई उप सरपंच ग्राम पंचायत कोलेन्द्रा,श्रीमती लच्छनी बाई सरपंच एवं समस्त पंच गण ग्राम पंचायत कोलेन्द्रा एवं आश्रित ग्राम डारागांव के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे। विधायक भुनेश्वर बघेल ने प्राथमिक शाला स्कूल की अतिरिक्त कमरा निर्माण का लोकार्पण किया। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र छात्राओं को अध्ययन हेतु सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण करा देते हुए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास करने की बात कही।शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगो को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा पढ़ेंगे बच्चे तभी तो आगे बढ़ेगा जिनको उनके माता पिता परिवार को इसके लिए ध्यान देना चाहिए। सभी अतिथियों ने अपने स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से ध्यान देते हुए प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment