11अगस्त को सतनाम भवन में होगा आयोजन
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा
महासमुंद-प्रगतिशील छ०ग० सतनमी समाज के जिला प्रबंधकार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष एस आर बंजारे के अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामई मिनी माता की स्मृति दिवस 11 अगस्त को सतनाम भवन महासमुंद में आयोजन करने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर माता जी के जीवनी पर भाषण गीत कविता व शोध पत्र का वाचन स्कुली व कालेज के छात्रोंं के द्वारा प्रस्तुत करने के साथ सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रबंधकार्यकारिणी की कार्यकाल समाप्त हो गई है जिसके पुनर्गठन के लिए चुनाव अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में कराया जायेगा। चुनाव के पहले सितम्बर माह तक सदस्यता अभियान चलाने समय-सीमा निर्धारित गया।सतनाम भवन के बाजू में स्थित सत्यानंद जेंड्रे की जमीन को समाज के लिए खरीदने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए राशि की व्यवस्था सामाजिक दानदाताओं के सहयोग से किया जायेगा। बैठक में पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए प्राप्त आवेदनों पर भी सुनवाई किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री मती एस चंद्रसेन,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे , के सोनटके उपाध्यक्ष,खोशिल गेंड्रे सहसचिव, शिक्षा प्रकोष्ठ से एस एल सोनी अध्यक्ष व देवेंद्र मिर्चें उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेखराज बघेल व ब्लाक अध्यक्ष विजय मिर्चें, सत्यानंद जेंड्रे,श्री मती इश्वरी जेंड्रे,चेतना व्यवहार बागबाहरा ,टार्जन मन्नाडे,व समाज के अन्य लोगों के साथ श्री मती मधुबाला रात्रे जिलापंचायत सदस्य गरियाबंद विशेष रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment