Sunday, August 8, 2021

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानसोज में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाई गई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानसोज में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव मनाई गई 
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 8 जुलाई 2021, जिले रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भानसोज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा पिंटू कुर्रे पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग एवं वर्तमान जनपद सदस्य रहे। 
हरि बंजारे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति व जोन प्रभारी भानसोज अध्यक्षता किया। विशेष अतिथि के रुप में श्रीमती उषा भुनेश्वर धीवर सरपंच ग्राम पंचायत भानसोज, उप सरपंच संजीव चंद्राकर, प्राचार्य के.आर. बंदे, सरपंच हेमंत चंद्राकर ग्राम पंचायत नारा, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सारथी ग्राम पंचायत डिघारी उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि श्रीमती कुर्रे ने कहा कि सरकार का गाइड लाइन का पालन करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखने एवं मास्क और सेनीटाइजर का उपयोग करने की बात कहीं। 
 श्रीमती पुष्पा पिंटू कुर्रे ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया पूरे प्रदेश और आरंग विधानसभा में विकास की गंगा बहा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी हरि बंजारे ने अपने उद्बबोधन में कहा कि अब तक ऑनलाइन पढ़ाई हो रहा था और अब ऑफलाइन मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई हो रहा है। जिसे जारी रखने की बात कही श्री बंजारे ने नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं पुस्तक वितरण कर बधाई दिया और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री बंजारे ने गांव में प्राथमिक शाला स्कूल भवन नहीं होने की बात  मंत्री डॉ.डहरिया को अवगत कराने की भी बात कही। प्राचार्य के.आर. बंदे ने कहा कि असाइनमेंट के माध्यम से परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा जिसमें पूरे स्टाफ का योगदान बहुत सराहनीय रहा। प्राचार्य के.आर. बंदे ने पूरे जोर देकर कहा की आगे की पढ़ाई सरकार का गाइड लाइन का पालन करते हुए जोर शोर से जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व की भांति इस बार भी श्रीमती रश्मि शर्मा ने की। उक्त कार्यक्रम में भानसोज संकुल के सभी प्रधान पाठक पंचायत के पंच गण शाला विकास समिति के सभी सदस्य गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक धनंजय साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts