राजिम/बकली प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा
ग्राम पंचायत बकली की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अंग्रेजी शिक्षक की पद रिक्त है जिसके कारण छात्र छात्राओं को उचित शिक्षा नहीं मिल पा रही है चुकी अंग्रेजी शिक्षक की अति आवश्यकता है । यहां की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में दर्ज संख्या भी काफी अच्छी है । ग्राम के बच्चों को सही शिक्षा व एक अनुभवी शिक्षक मिले इसके लिए शासकीय हाई स्कूल बकली विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश भारती व ग्राम वासियों ने प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजिम विधानसभा श्री अमितेश शुक्ला जी को आवेदन दिया । आदरणीय विधायक जी ने ग्राम वासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया । जिस पर मुख्य शा. हाई स्कूल के विधायक प्रतिनिधि मुकेश भारती, फिंगेश्वर जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि करीम खान , जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी रामगुलाल साहू , ग्राम के जागरूक युवा साथी टिकेश आदिल, गुलशन जांगड़े , सोनू मिरी , डीगेश यादव , जित्तू साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे ।
No comments:
Post a Comment