Friday, July 23, 2021

माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक और बीईओ आफिस बिलाईगढ़ के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

 माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक और बीईओ आफिस बिलाईगढ़ के बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

Nirmal Agarwal arrested for taking bribe
एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्ट्राचार में लिप्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर 23 जुलाई 2021 को बड़ी कार्रवाई किया।
               प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्ट्राचार में लिप्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर आज 23 जुलाई 2021 को बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने राजधानी रायपुर जे में माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू रामनाथ बंजारे को भी रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम ने पिछले पखवाडे आईपीएस जीपी सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर बेहिसाब दौलत इकट्ठा करने का खुलासा किया था। मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम ने निर्मल अग्रवाल के दफ्तर में ट्रेप लगाया था। उन्हें उनके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर ली गई है। इससे पहले बिलाईगढ़ विकास खंड में बीईओ ऑफिस का बाबू को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बलौदाबाजार में एसीबी ने बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। शिकायतकर्ता के पिता से पेंशन राशि चालू कराने को लेकर बाबू रामनाथ बंजारे ने रिश्वत की मांग किया था । पीडित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया था। जिनमें एंटी क्रप्सशन की ब्युरो को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं रिश्वत खोरों को पकड़ कर कार्यवाही करने में।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts