Friday, July 23, 2021

मंत्री कार्यालय आरंग में बालगंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती व स्व.बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई

मंत्री कार्यालय आरंग में बालगंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती व स्व.बिसाहूदास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 23 जुलाई 2021, ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वाधान में मंत्री डॉ. डहरिया के क्षेत्रीय निवास कार्यालय आरंग में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती तथा छग प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके अवसर पर सर्व प्रथम तीनों महापुरुषों  के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। उनके जीवनी पर ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रकाश डाला। ब्लाक अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने कहा कि बालगंगाधर तिलक ने पूर्ण स्वराज का नारा देकर स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और इसे हम लेकर ही रहेंगे, इसके तहत ही उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए न्योछावर कर दी। वहीं आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष के उम्र से ही महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में जुडें और एक क्रांतिकारी नेता के रूप में देश को आजादी दिलाने का कार्य करने में योगदान दिया। वहीं शहर अध्यक्ष भारती देवांगन ने स्व.बिसाहू दास महंत के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए प्रथम स्वप्न स्व.बिसाहू दास महंत ने देखा था। आज उन्ही के स्वप्नदृष्टा के चलते छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो पाया हैं। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरसिंग साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका आरंग,सुश्री चंद्रकला साहू सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर,अब्दुल कादिर महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर, डॉ. घनश्याम टंडन सचिव जिला कांग्रेस रायपुर,मोहनलाल साहू जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,जोन अध्यक्ष देवशरण साहू, दीपक चंद्राकर पार्षद, शरद गुप्ता, राममोहन लोधी, गौरीबाई देवांगन, सूरज सोनकर, मंगलमूर्ति अग्रवाल, राजेश्वरी साहू, उपेंद्र साहू, भरत लोधी, जितेंद्र शर्मा, सतीश चंद्राकर सयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस रायपुर, सजल चंद्राकर, प्रद्युम्न शर्मा, दिनेश्वर तम्बोली, आलोक शर्मा, पुरुषोत्तम धीवर, सहदेव धीवर, लक्ष्मीनारायण लोधी,बसंत कोशल, शांति लोधी, आचु देवांगन, मनोहर साहनी, मीना सोनी, टिकेश्वर गिलहरे, निजाम खान सहित क्षेत्र के आस पास के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।

                       विनोद गुप्ता,आरंग


    
notification icon
Subscribe to our notifications for the latest news and updates. 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts