भुनेश्वर बघेल के मांग पर मंत्री श्री साहू ने 479.69 लाख सड़क निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत दी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 23 जुलाई 2021, भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने अपने क्षेत्र अंतर्गत जुरलाकला प्रकाशपुर मेन रोड डोंगरगढ़ मार्ग लंबाई 5.90 कि.मी.पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य लागत राशि 479.69 (चार करोड़ उन्यसी लाख उन्हत्तर हजार ) रूपए स्वीकृति प्रदान करने लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को पत्र प्रेषित कर अपने क्षेत्र डोंगरगढ़ की समस्याओं से अवगत कराया था।
जिनको गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्री साहू ने स्वीकृति प्रदान कर आवागमन प्रभावित विभिन्न जन सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया हैं। जिनके निर्माण विकास कार्यों से ग्रामीण राहगीरों को जर्जर कीचड़ धूल से चलने की परेशानियों से निजात मिलेगी।
क्षेत्र वासियों ने भुनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन और ताम्रध्वज साहू मंत्री लोक निर्माण विभाग व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है।
No comments:
Post a Comment