Saturday, July 24, 2021

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) रजिस्टर्ड नंबर 2163 का नाम,लोगो ( ट्रेड मार्क) तथा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा उपयोग करता पाए जाने पर होगी प्राथमिकी दर्ज - प्रकाश अनंत

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) रजिस्टर्ड नंबर 2163 का नाम,लोगो ( ट्रेड मार्क) तथा लेटरहेड का अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा उपयोग करता पाए जाने पर होगी प्राथमिकी दर्ज - प्रकाश अनंत
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 24 जुलाई 2021, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार के आदेशानुसार एवं छत्तीसगढ के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के निर्देश पर  कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का गठन मजदूरों के सार्वभौमिक अधिकारों के रक्षा एवं हित को ध्यान मे रखकर किया गया है। जिसमे मजदूरों के मान,सम्मान, मर्यादा की समुचित सुरक्षा की जा सके। किन्तु विगत कुछ वर्षों से इंटक के नाम से स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के संगठन सामने आये है जो मजदूरों को भ्रमित कर उनके आड़ मे निजी स्वार्थों की प्रतिपूर्ति कर रहे है। 
कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि इंटक का नाम, लोगो ( ट्रेड मार्क) अथवा लेटर हेड का अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा उपयोग करता पाए जाने की स्थिति में सीधे निकटस्थ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी, एवं उस व्यक्ति पर हुई किसी भी न्यायायिक कार्यवाही हेतु स्वयं जिम्मेदार होगा।साथ ही कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पंजीयन प्रमाण पत्र को भी मीडिया को साझा किया है। जिसमे भारत सरकार के प्रमाण पत्र सहित लोगो का भी सत्यापन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त संबंधित उद्योग, कारखाने आदि को भी सचेत रहकर कार्य करने हेतु आगाह किया है। एवं किसी भी भ्रम की स्थिति में प्रदेश कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts