प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 25 जुलाई 2021, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अटल नगर के ग्राम पंचायत नवागांव नया रायपुर स्थित संत कबीर दास आश्रम में प्रति वर्ष की भांति आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवा सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव (खपरी) एवं अध्यक्ष सरपंच संघ नया रायपुर से सुजीत कुमार घिंदौडे मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हो शामिल हुए।
संत कबीर दास आश्रम के संस्थापक संत सर्वोत्तम स्वरूप साहेब जी की नेतृत्व सानिध्य में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहा हैं।
जिनके द्वारा विभिन्न अवसरों पर संत गुरू महापुरूषों की जयंती पर्व पुण्य स्मरण तिथि पर समयवार निरंतर सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन कर उनके सतोपदेश अमृतवाणी को जन जन तक प्रचार प्रसार किया जाता रहा हैं। गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजन के मंच संचालक युवा सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन कुमार बंजारे ने सकुशलता अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय रहते हुए सभी कार्यक्रम आयोजन की भांति इसमें भी अपनी सभगिता निभाई।
विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत सामाजिक कार्यकर्ता वक्ताओं ने क्रमानुसार अपने विचार समाज के समक्ष प्रस्तुत कर संत गुरू महापुरूषों की वाणी संदेश विचार पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया।
सुजीत कुमार घिंडौड़े सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव ने अपने सबोधन में सारगर्भित रूप से संत गुरू महापुरूषों की सतोपदेश अमृतवाणी विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं सत मार्ग में चलने और मानव जीवन को सफल बनाने की बात कही। साथ ही संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम से पहुंचे श्रवण कुमार घृतलहरे जिनके द्वारा रायपुर से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पत्रिका में सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर विशेष तथ्यों को सबके सामने रखा।
कार्यक्रम में महिला सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुरेखा जांगड़े,सहित विभिन्न स्थानों से लोग उपस्थित रहे थे।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग विधानसभा क्षेत्र के संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे विशेष रूप से गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल हो समाचार को संकलन किए हैं।
No comments:
Post a Comment