Sunday, July 25, 2021

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के रिश्तेदार ने कांग्रेस विधायक के काफिले उपर की हमले

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के रिश्तेदार ने कांग्रेस विधायक के काफिले उपर की हमले

attacked ßÎ MLA Brihaspati Singh convoy in chhattisgarh
सरगुजा में विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला मामले में पार्टी के दूसरे गुट के ही लोगों पर लगा आरोप

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव पर कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला कराने का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव व अन्य पर मामला दर्ज कराया है। उधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने साफ किया है कि इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करे। मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा में रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर शनिवार 24 जुलाई 2021 की देर रात हमला किया गया। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था तभी विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही कार को कुछ युवकों ने रोक लिया और गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। इससे कार की विंडशील्ड टूट गई, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद विधायक के सुरक्षा कर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की।

रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ हमला

शनिवार रात लगभग 12 बजे के आसपास विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले की खबर ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसपी को दिखाया कि उनके काफिले में चल रही गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। पत्थर से हमला किया गया है और उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कोतवाली थाने जाकर रात के वक्त ही विधायक ने एफआईआर दर्ज करवाई। एसपी अमित कांबले ने बताया कि इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव है। इसके साथ धन्नो उरांव और संदीप रजक नाम के युवक भी शामिल थे। इन्होंने ही विधायक की काफिले की गाड़ी को रोका और मारपीट की।

ओवरटेक करने को बताया जा रहा विवाद का कारण

जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक व विधायक की कार ने इन युवकों को ओवरटेक किया था जिसकी वजह से गाड़ी रोक कर मारपीट की गई। अब इस पूरे प्रकरण में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस का ही एक गुट पसंद नहीं करता, इसीलिए यह घटना हुई। मामला चूंकि मंत्री टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार सचिन सिंहदेव से जुड़ा हुआ था लिहाजा देर रात मंत्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई। टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस तरह की घटना बदाज़्श्त नहीं की जा सकती आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई जरूर करे। सरगुजा इलाके में मंत्री टीएस सिंहदेव की सियासी पैठ काफी मजबूत है। इस इलाके से कांग्रेस के विधायक बृहस्पति सिंह के साथ हुई यह घटना अब सियासी बवाल के तौर पर तब्दील हो चुका है। भाजपा इसे गुटबाजी बता कर कांग्रेस पर निशाना साध रही है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts