Saturday, June 26, 2021

डॉ.गिरीश सुमन (एम.डी.) अब नहीं रहे,समाज के लिए बड़ी क्षति


डॉ.गिरीश सुमन (एम.डी.) अब नहीं रहे,समाज के लिए बड़ी क्षति 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कोसीर सारंगढ़। 27 जून 2021,  डॉ.गिरीश सुमन अब नहीं रहे वे जिले रायगढ़ विधान सभा क्षेत्र सारंगढ़ अंचल के पहले युवा डॉक्टर रहे थे। एक युवा होनहार सरल सहज गुणवान को खो दिया हमने अभी तो बहुत कुछ इस समाज को सेवा देना था पर अधूरे ही रह गए। उनके निधन से पूरे अंचल में समाज में शोक की लहर है ।उनका जाना समाज को हमेशा खलेगी और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है ।
कोसीर उप तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भाठागांव निवासी शिक्षक स्व.आर.डी.सुमन के पुत्र गिरिश सुमन का जन्म 16 अक्टूबर 1982 को हुआ था वे 39 वर्ष के थे। डॉ.गिरीश के पिता न्याय प्रिय ओर शिक्षक रहे । प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. गिरीश कुछ महीनों से गम्भीर बीमारी से ग्रसित रहे जिसका अहसास किसी को नहीं होने दिए दर्द अपने सीने दफन कर हंसते हुए विदा हो गए उनका इलाज  पूर्व में रायपुर में  चल रहा था वे वर्तमान में अपने गृह ग्राम भाठागांव थे। उनका पोस्टिंग जांजगीर जिला के शक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में था। दोपहर 3 बजे  25 जून को उनका अचानक तबियत बिगड़ा और सारंगढ इलाज के लिए ले जा रहे थे तब निधन हो गया । उनके निधन से गांव में परिवार में शोक की लहर है । डॉ. गिरिश सुमन का दाह संस्कार 26 जून को सुबह 10 बजे आस पास गृह ग्राम में संम्पन होगी । डॉ.सुमन जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts