Sunday, June 27, 2021

प्रकाश अनंत को छत्तीसगढ के मिले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाएं गए

प्रकाश अनंत को छत्तीसगढ के मिले महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाएं गए
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 28 जून 2021, कोरबा जिले के पाली विकास खण्ड मे निवासरत सरल, मृदुभाषी,मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रकाश अनंत को छत्तीसगढ प्रदेश मे एक और महत्वपुर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय द्वारा इन्हें कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रति इनके कार्य लगन और परिश्रम को ध्यान मे रखकर इन्हे महत्त्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है। इसके पूर्व इन्हे कांग्रेस गांधी सेना मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर तथा आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी में राष्ट्रीय सचिव के पद नियुक्त किया गया था साथ ही राजस्थान एवं त्रिपुरा राज्य का प्रभारी भी बनाया गया था। जिसमे इन्होंने सादगी पूर्ण कार्य करते हुए 6 माह के भीतर ही समस्त जिलों राजस्थान के 55 जिले एवं त्रिपुरा के 10 जिलों मे कार्यकारिणी का गठन किया है। सत्र 2018 मे इन्हे कांग्रेस कमेटी कोरबा अनुसूचित जाति प्रकोष्ट मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था।  गत 7 माह से छत्तीसगढ मे संगठनात्मक पुनरनियुक्ति मे इन्हे आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई। जिसमे इन्होने 3 माह से भी कम समय में छत्तीसगढ के 28 जिलों एवं समस्त 146 विकास खंड मे कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इनके कार्यकुशलता को ध्यान मे रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) मे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपुर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है। इनकी नियुक्ति से समस्त प्रदेश मे इनके साथ काम करने वाले सभी समर्थको ने प्रसन्नता जाहिर की है।
प्रकाश अनंत ने वरिष्ट पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों को धन्यवाद प्रेषित किया है। और विश्वास दिलाया है की अवश्यकतानुसार सभी दायित्वों का पूरी ईमानदारी, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts