राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल रायगढ़ पहुंच कर जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के माता को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 28 जून 2021, जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला की 74 वर्षीय माता श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था। स्व.श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला कुछ समय से बीमार चल रही थीं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला के रायगढ़ स्थित विनोवा नगर के गृह निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्व.श्रीमती शुक्ला अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े सुपुत्र जितेन्द्र शुक्ला वर्तमान समय में जांजगीर-चांपा में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जबकि छोटे पुत्र विधानसभा में सत्कार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बड़ी संख्या में लोग स्व.श्रीमती ऐश्वर्या मोहन शुक्ला को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे।
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के साथ कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद,नागरिक सहकारी बैक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,विजय केशरवानी, कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी,सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल,महेश भावनानी,राजू अग्रवाल उपस्थित रहेेथे। वहीं रायगढ़ से सुनील लेन्ध्रा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया,विजय केडिया,शेख ताजिम,अनिल गर्ग, श्री तायाल और कैलाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग भी उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
No comments:
Post a Comment