प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 28 जून 2021,जिलेे रायपुर की राशन घोटाले की खबरों के बीच अब जन प्रतिनिधि की मनमानी सामने आई हैं। राशन दुकानों से राशन लेने को लेकर नया विवाद सामने आया है। माधवराव सप्रे वार्ड 69 की राशन दुकान में दुकानदार राशन कार्डों के बजाय केवल उन लोगों को राशन दे रहा था जो पार्षद से पर्ची में लिखवा कर ला रहे थे। वार्ड 69 के लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की थी। इसके बाद ही खाद्य विभाग की टीम ने वहां जांच शुरू की। शिकायतें सही होने पर तत्काल राशन दुकान को निलंबित कर दिया। अब इस दुकान को अगले आदेश तक जय मां खल्लारी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार में जोड़ दी गई है। पार्षद कार्यालय से 200 राशन कार्ड जब्त किए गए हैं। राशन दुकान पहुंची टीम को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि माधव राव सप्रे वार्ड 69 की राशन दुकान में लोगों को समय पर राशन नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि दुकानदार केवल उन्हीं लोगों को राशन देता हैै, जिसके पास पार्षद की लिखी पर्ची हो कि इसे राशन दिया जाए। बाकी लोगों को राशन खत्म हो गया है या बाद में आ कर ले जाने के लिए कह कर वापस लौटाया जा रहा था। इससे लोग परेशान हो गए हैं। जो पात्र लोग हैं या जिनके पास राशन कार्ड हैं उन्हें भी राशन नहीं दिया जा रहा था। इस वजह से इस दुकान में हर दिन विवाद की भी स्थिति बन रही थी। वार्ड 69 की इस राशन दुकान का संचालन रिद्धि सिद्धि प्राथमिक उपभोक्ता भंडार कर रहा था। पर्ची से राशन देने के बाद यह भी पुख्ता हो गया है कि दुकान से भारी मात्रा में राशन की काला बाजारी की जा रही थी। पार्षद के दफ्तर से 200 कार्ड जब्त राशन दुकान की जांच करने गए अफसरों को जब पता चला कि सप्रे वार्ड के पार्षद कार्यालय में राशन कार्ड रखे हैं तो वे वहां जांच के लिए पहुंचे। इन सभी राशन कार्डों की जांच करने के लिए इन्हें खाद्य विभाग लेकर लाया गया है। अफसर इस बात की जांच करेंगे कि इन राशन कार्डों में राशन किस तरह से जारी किया गया है। दुकानदार जब पर्ची में राशन दे रहा था को कार्ड में इंट्री कैसे हो रही थी। खाद्य विभाग के पास लगातार इस बात की शिकायत मिल रही है कि कई वार्डों के पार्षद अपने दफ्तरों में राशन कार्ड रख रहे हैं। इतना ही नहीं इन कार्डों में वे अपनी सील भी लगा रहे हैं। नियमानुसार राशन कार्ड में जोन कमिश्नर के अलावा किसी की भी सील और हस्ताक्षर कार्ड में मान्य नहीं होता है। इसके बावजूद पार्षद जबरदस्ती उसमें सील लगवा रहे हैं। खाद्य विभाग के पास यह भी शिकायत आई है कि राशन कार्ड जोन से बांटने के बजाय पार्षदों के दफ्तर से बंट रहे हैं। नया राशन कार्ड हो या संशोधित नियमों के अनुसार उन्हें जोन दफ्तर से ही बांटना है। लेकिन पार्षद जोन दफ्तरों के कर्मचारियों को धमका कर कार्ड अपने ऑफिस ले जाकर बांट रहे हैं। पार्षदों को राशन कार्ड देने के मामले में एक लिपिक को निलंबित भी किया जा चुका है। सूचना मिली थी कि राशन दुकान से एपीएल वाले बहुत से कार्ड धारकों द्वारा राशन नहीं उठाने के बावजूद उनके कार्डों से राशन निकाला जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री से की गई थी। मेरे पास बंटने के लिए कार्ड आए थे। इनमें से कुछ कार्ड दूसरे वार्डों के भी थेे। जिनकी संख्या 200 के करीब थे, इसकी जानकारी उसे नहीं थी। - वीरेंद्र देवांगन पार्षद 69 ने कहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment