भानसोज में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की प्रथम बैठक आयोजित संपन्न हुआ
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 26 जून 2021, जिले रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोज में हायर सेकेंडरी स्कूल का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रथम बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना काल का चर्चा कर शासन का गाइडलाइन का पालन करते हुए। आगे स्कूल का संचालन कैसे किए जाने को लेकर विशेष चर्चा हुआ। प्राचार्य के.आर.बंदे ने बताया की भूगोल और रसायन का शिक्षक विद्यालय में नहीं है। जिससे आगे की ऑनलाइन छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो सकता है। जिस पर समिति के सदस्यों ने शासन से मांग करने और मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया को अवगत कराने की बात कही है। प्राचार्य श्री बंदे ने बताया की इस वर्ष दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस प्रथम बैठक में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हरि बंजारे, सरपंच श्रीमती उषा भुनेश्वर धीवर, उपसरपंच संजीव चंद्राकर, पंच एवं सदस्य कैलाश साहू ,द्रोण चंद्राकर, नैन दास गायकवाड, नोमिता लहरी, सुनीता साहू, टिकेश्ववरी माखिजा, अंबिका यादव, भुखन साहू, भोला प्रसाद चंद्राकर, श्यामधर पाटिल ,पवित्रा साहू, मोहन साहू ,थानू साहू आदि ग्राम वासियों छात्र छात्राओं के पालक गण जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सभी सदस्यों ने मंत्री डॉ. डहरिया जी के द्वारा कराए जा रहे ग्राम व आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का सभी ने प्रशंशा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त की गई हैं।
No comments:
Post a Comment