Friday, June 25, 2021

अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला स्थल मोहतरा में जैतखाम के भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक गण शामिल हुए

अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला स्थल मोहतरा में जैतखाम के भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम में  विधायक गण शामिल हुए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 25 जून 2021, जिले के मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा में आगामी दिसंबर माह 2021 में होने वाले अखिल भारतीय बड़े रामनामी भजन मेला स्थल पर जैतखाम निर्माण के लिए भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनों 23 जून को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव,कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपुर विधायक एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण रामकुमार यादव,विशिष्ट अतिथि सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उतरी गणपत जांगड़े के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया गया। उल्लेखनीय हो कि प्रतिवर्ष अखिल भारतीय रामनवमी भजन मेला का आयोजन बड़े धूमधाम से छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर अलग - अलग ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता रहा है।
 इस वर्ष 113 वां अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन ग्राम मोहतरा विकास खंड मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा में किया जाएगा। जिसके लिए भूमि पूजन शिलान्यास का कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े शामिल हुई एवं सभी अतिथियों ने भूमि पूजन कर जैतखाम निर्माण के लिए कुदाली से मिट्टी खोदकर भूमि पूजन किया। आगे विधायक उतरी जांगड़े ने आयोजन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि अखिल भारतीय रामनामी भजन मेला हम सबके लिए एक गौरवशाली आयोजन है। हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू किए गए इस राम नाम के भजन को हम सबको मिलजुल कर आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा के अध्यक्ष रामप्यारे, उपाध्यक्ष मनहरण,सचिव गंगाराम, महामंत्री लक्ष्मण प्रसाद ग्राम के सरपंच श्रीमती केंवरा बाई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता यशवंत चंद्रा,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष कुमार जितेंद्र विजय बहादुर सिंह,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद पंचायत सदस्य कुसुमलता अजग्गले, जनपद पंचायत अध्यक्ष मालखरौदा लकेश्वरी देवा लहरे,विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ गनपत जांगड़े,जनपद पंचायत सदस्य जगत कुर्रे, नवागांव सरपंच भीष्म देव भारती सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts