शकुन्तला साहू के अनुशंसा से कसडोल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति मिली
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 20 जून 2021, सुश्री शकुन्तला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक के अनुसंशा से उनके कसडोल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है ।मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास अंतर्गत कसडोल विधानसभा में निर्माण विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिसमे कैलाशगढ़ में सामुदायिक भवन यादव पारा में 6 लाख 50 हज़ार, सरखोर में गली कांक्रीटीकरण 7 लाख 80 हज़ार मेला स्थल कबीर आश्रम के पास, ग्राम पंचायत साबर में सामुदायिक भवन यादव पारा 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम खरतोरा में ब्यवसायिक परिसर 8 लाख 92 हज़ार, ग्राम बम्हनी में सामुदायिक भवन देवांगन पारा में 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम कोनारी में सामुदायिक भवन ध्रुव पारा में 6 लाख 50 हज़ार रु, ग्राम रोहासी में सामुदायिक भवन 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम सिसदेवरी में मुक्ती धाम सह प्रतिक्षालय निर्माण 4 लाख 79 हज़ार , ग्राम सैहा में सामुदायिक भवन यादव पारा में 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम दतान (प) में सामुदायिक भवन कालर पारा में 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम औरासी में सामुदायिक भवन यादव पारा में 6 लाख 50 हज़ार, ग्राम ओड़ान में गली कांक्रीटीकरण 5 लाख 20 रु की निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति हुई हैं।
No comments:
Post a Comment