रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने निर्माणाधीन कोतरा रोड ओवरब्रीज का निरीक्षण किए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 20 जून 2021, करोड़ो रूपये की लागत से जिले के कोतरा रोड़ थाना के बगल में बन रहे रायगढ़ के बहु प्रतिक्षित ओवरब्रिज का विधायक प्रकाश नायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान यहाँ निर्माण कार्य में बढ़ती जा रही लापरवाही के लिए विधायक ने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई।उल्लेखनीय है कि पिछले करीब सालभर से रायगढ़ कोतरा रोड़ थाने के बगल में बहु प्रतिक्षित ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।निर्माणाधीन ओवर ब्रिज कार्य में विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत वार्ड क्रमांक 40 के निवासियों द्वारा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से की गई थीं। कोतरा रोड़ थाना के पीछे रहने वाले मोहल्ले वासियों ने विधायक को किये गए शिकायत में बताया कि वर्तमान में कोतरारोड़ थाना के बगल से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।यहाँ ब्रिज से लगकर नाली का निर्माण भी हो रहा है। उक्त ब्रिज की आस पास रहने वाले लोगों का आवागमन एवं पानी का निकासी इस ओवर ब्रिज से लगकर होता है परंतु वर्तमान में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य की वजह से वहाँ के निवासियों को परेशानी हो रही है।आवागमन एवं पानी निकासी का मार्ग बंद हो जाने के कारण आवागमन अवरुद्ध होने के साथ साथ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।अतः इसे ध्यान में रखते हुए इस समस्या से निजात दिलाया जाना मोहल्ले वासियों के हित में होगा।विधायक प्रकाश नायक मोहल्ले वासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शनिवार की सुबह उक्त निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।मौके पर मोहल्ले वासियों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी को तलब करते हुए कहा कि आपके द्वारा एप्रोच रोड़ को नाली से अधिक ऊँचाई में बनाये जाने के कारण लोगों को आवागमन के साथ साथ अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि आपके कार्य की वजह से यहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।इस लापरवाही के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment