
मवेसियों को वध करने प्रयोजन से छत्तीसगढ से उड़िसा ले जाने वाले व्यक्तियों ऊपर हुई कार्यवाही
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 20 जून 2021, सरायपाली पुलिस को विगत दिनों18 जून 21 को मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ लोग अमरकोट से परसकोल के रास्ते उड़िसा की ओर गाय बैल मवेशी को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए वध करने के प्रयोजन से कत्लखाना उड़िसा ले जाने वाले हैं। मुखबीर के सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम अमरकोट पहुंचने पर देखा कि अमरकोट से परसकोल कच्चा मार्ग के पास 4 व्यक्ति बहुत सारे मवेशी को मारते पिटते क्रूरता पूर्वक हांकते हुए पैदल उड़िसा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस स्टाफ एवं गवाहों ने घेरा बंदी कर पकड़े नाम पूछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम 1.गिरधारी चौहान पिता सरोज चौहान उम्र 32 वर्ष 2. कन्हैया चौहान पिता ठंडूराम चौहान उम्र 33 साल 3. कीर्ति चौहान पिता जानकी चौहान उम्र 50 साल 4. धनुर्जय चौहान पिता जलधर चौहान उम्र 32 साल सभी निवासी जोगीडीपा थाना सरायपाली का रहने वाले बताये। गवाहों के समक्ष सभी मवेशी 10 नग गाय, 11 नग बैल ,03 नग बछिया कुल 24 नग मवेशी कुल किमती करीबन 80,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी गण का कृत्य छत्तीसगढ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।
No comments:
Post a Comment