Friday, June 18, 2021

मनीराम पंकज वनांचल क्षेत्र बया बचपन से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं

 मनीराम पंकज वनांचल क्षेत्र बया 
बचपन से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं
   प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कसडोल। 19 जून 2021, जिले बलौदाबाजार के जनपद पंचायत एवं विकास खण्ड तथा तहसील कसडोल अंतर्गत वनांचल क्षेत्र बया विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ और लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा के अंतिम छोर पर स्थित हैं। जहां से मनीराम पंकज ग्राम पंचायत बया के मूल निवासी है। वे कांग्रेस पार्टी का 20 साल से निष्ठावान कार्यकर्ता बन निरंतर समर्पित भाव से पार्टी में सक्रिता बनाएं रखने तत्पर रहते हैं। साथ ही साथ संचालक सदस्य बया व बैंक प्रतिनिधि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर भी के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हेतु अपनी दावेदारी सादर प्रस्तुत करते रहे हैं।
मनीराम पंकज ने अपने वनांचल क्षेत्र बया के किसान आस पास के ग्राम वासियों से आशीर्वाद व सहयोग की अपेक्षा किया है। वे अपने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत बया के पंच,उप सरपंच रहते हुए ग्राम पंचायत बया में सेवा दिए हैं। वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपांजलि पंकज ग्राम पंचायत बया की सरपंच हैं। जिनके प्रतिनिधि के रूप में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र जब कसडोल में स्थित थे तभी राजकमल सिंघानिया कांग्रेस से विधायक रहें थे,जिनके विधायक प्रतिनिधि भी मनीराम पंकज रहें। बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र बनने पर डॉ.शिवकुमार डहरिया विधायक बने तब भी उनके विधायक प्रतिनिधि रहें थे। वर्तमान में डॉ.डहरिया प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री हैं, जिनके वनांचल क्षेत्र बया से मनीराम पंकज करीबी विश्वस्थ कार्यकर्ता माने जाते रहे हैं।
प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कांग्रेस की सचिव पद में कार्यरत हो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जन जन तक प्रचार प्रसार करते रहे हैं। लोकतंत्र के चौथा स्तंभ प्रेस में दैनिक अखबार हरिभूमि के वनांचल क्षेत्र बया से वरिष्ठ पत्रकार भी है। निरंतर जनहित क्षेत्र की कार्यों को लेकर विशेष रूप से ध्यान देते हुए आम जनता के बीच उनके समाधान करने दुख सुख में सहभागिता निभाते रहे हैं। जो भी पार्टी में पद उन्हे मिला है उसे पूरी लगन परिश्रम से निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप सकुशल कार्य कर प्रगति में रखें हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts