Sunday, June 20, 2021

खरोरा में वृहद वृक्षारोपण : कोरोना से जिनकी मृत्यु हुई उनके नाम पर पेड़ लगायें – विकास उपाध्याय

खरोरा में वृहद वृक्षारोपण : कोरोना से जिनकी मृत्यु हुई उनके नाम पर पेड़ लगायें – विकास उपाध्याय 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा धरसींवा। 20 जून 2021,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने धरसींवा विधानसभा के खरोरा और दोन्दे में राहुल गांधी के जन्मदिवस सप्ताह पर वृहद स्तर में किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और पेड़ रोपित कर इसका शुभारंभ किया। विकास उपाध्याय ने इस मौके पर कहा,पेड़ हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन की उपस्थिति के बिना जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है। पेड़ में हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की शक्ति होती है।
  • विकास उपाध्याय का आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा और दोन्दे में जहाँ वे वृहद स्तर पर चलाये जा रहे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, हरे भरे पेड़ कार्बन मोनो-ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों और वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित धुएं के कारण बढ़ते प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध करती है। विकास उपाध्याय ने आगे कहा, पेड़ पक्षियों और जानवरों को भी आश्रय प्रदान करते हैं। भीषण गर्मी के दिन, वे चिलचिलाती धूप से भी यात्रियों को राहत प्रदान करते हैं।
विकास उपाध्याय ने कहा,भले ही पेड़ कई लाभ प्रदान करते हैं और हम उनके बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। बावजूद विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए तीव्र गति से उन्हें काटा जा रहा है। उन्होंने कहा, कोरोना काल ने हमें सीखा दिया है कि अब वो समय आ गया है जब सरकार को पेड़ों की कटाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना चाहिए और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने इसके फायदों को बताना चाहिएउन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिनकी मृत्यु हुई है ऐसे लोगों को अपने बीच हमेशा जीवित रखने के लिए उनके नाम पर पेड़ों का नामकरण करने की बात कही और बताया कि वे इस अनुकरणीय पहल की शुरुआत अपने विधानसभा के सभी वार्ड में कल से करने जा रहे हैं। आज वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनिता शर्मा भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के आयोजक गण उद्धव राम वर्मा, दुर्गेश वर्मा, बबलू भाटिया, अमित जांगड़े ने विशेष रूप से अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts