ग्राम मूढ़ेना तहसील जिला महासमुंद
जहां पर रोड की हालत इतनी खराब है
जंगनु चंद्राकर ने ग्रामीण जनो के साथ दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 22 जून 2021, आप देख सकते हैं। आज से 15 साल पहले यह रोड बना था। लेकिन 2 से 3 महीने में ही खराब हो गया था। उसके बाद से आज तक कितने जन प्रतिनिधि चेंज हो गए और कितने अधिकारी चेंज हो गए लेकिन आज तक इस रोड का सुध सरकार और शासन के द्वारा नहीं लिया गया। यहां कि रहने वालों को बरसात के दिनों में कीचड़ से सन जाते हैं और सूखे के दिनों में धूल भरी रोड का सामना करना पड़ता है स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी तकलीफ होती है। साथ ही साथ महतारी एक्सप्रेस 108,112 सही वक्त पर नहीं पहुंच पाते हैं। जिसके कारण से कई लोगों की जान भी जा चुकी है डेढ़ किलोमीटर का रोड है लेकिन तय करने में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं क्योंकि 10 से ज्यादा की स्पीड उस रोड में नहीं चला सकते। ग्राम मूढ़ेना में जनसंपर्क के लिए पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, सरपंच गोवर्धन बांधे, उपसरपंच टीकम विश्वकर्मा और पंच गण एवं ग्रामीण रोड का जायजा लिया।
No comments:
Post a Comment