न्यू विस्टा लिमिटेड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
रिसदा,कुकुरदी, एवं ढनढनी में किया वृक्षारोपण। जन-प्रतिनिधियों का फलदार वृक्ष भेंट कर किया गया सम्मान।
संवाददाता अनिल जांगड़े बलौदाबाजार। 23 जून 2021, विगत दिनों 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा द्वारा मनरेगा भवन ग्राम रिसदा में पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशल वर्मा सभापति जिला पंचायत बलौदाबाजार, विशेष अतिथि खुंटे सरपंच,परेश वैष्णव उप सरपंच ग्राम पंचायत रिसदा से उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने उद्बबोधन में पर्यावरण की स्वच्छता के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपने ग्रामीणों से आह्वान किया। इस अवसर पर सी एस आर के सीनियर मैनेजर चन्द्रशेखर उपाध्यक्ष द्वारा अतिथियों को फलदार वृक्ष भेंट कर सम्मान किया तथा कोरोना संक्रमण के बचाव में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी वालेंटियर्स
का सम्मान हुआ एवं उपस्वास्थ्य केंद्र रिसदा के प्रांगण में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment