Sunday, June 13, 2021

बिजली कटौती बिल समस्यायों से जनता त्रस्त,कोसरंगी सब स्टेशन के कर्मचारी शराब पीने में हैं मस्त।

बिजली कटौती बिल समस्यायों से जनता त्रस्त,
कोसरंगी सब स्टेशन के कर्मचारी शराब पीने में हैं मस्त।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 13 जून 2021, दैनिक मूलभूत सुविधाएं आम जनता को विद्युतीकरण ऊपर घर - घर को रहने पड़ते हैं उनपे निर्भर। अधिक बिजली बिल और कटौती उनसे संबंधित विभिन्न समस्यायों से आम जनता हमेशा जूझता रहा हैं। बिजली विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाहियों से अनेकों जरूरत मंद कार्य प्रभावित होते ही हैं, और कम बिजली खपत पर भी अनाफ सनाफ बिल आने से मजदूर किसान गरीब परिवार त्रस्त होते हैं। जिनकी कई ताजे उदहारण सामने आते रहते हैं। जिले रायपुर के विकास खंड,जनपद पंचायत एवं तहसील आरंग थाना खरोरा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोसरंगी की सब स्टेशन बिजली विभाग में बड़ी लापरवाही बरतने की खबर सामने आई हैं। जहां शाम 5 बजते ही रोज वहां की कर्मचारियों द्वारा सब स्टेशन के सामने प्रांगण में शराब पीने का अड्डा बना ली है। सब स्टेशन कोसरंगी अंतर्गत आस पास के 16 गांव भी आते हैं, जहां के कई घरों की विद्युतीकरण अव्यवस्था से हफ्ते भर अंधेरा में डूबे रहते हैं। तो भी बिना बिजली के सदुपयोग किए अधिक बिजली बिल उन्हें मजबूरन भरने पड़ते हैं।दीनदयाल साहू(लाइन मेन),चक्रवर्ती खुंटे (ऑपरेटर),बसंत बंजारे (हेलपर),चुम्मन साहू (ऑपरेटर),वेनू गोपाल साहू (हेलपर) ये लोग ड्युटी में रहते हुए सब स्टेशन कोसरंगी को शराब पीने का अडडा बना रखें है। रोज की शाम 05:00 बजे इन लोगो का यह करतूत थकान मिटाने और जाम छलकाने खाने पीने की फैशन सा बन गया हैं। सब स्टेशन के JE उपेन्द्र कुमार वैष्णव का भी उन्हे संरक्षण प्राप्त है। इस लिए मनमानी पूर्वक ड्यूटी करते हैं। शिकायत दर्ज कराने पर लाइन मेन दीनदयाल साहू द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हैं। जब मरजी होगा तब बनायेगे करके " मै सरकारी कर्मचारी हूँ ,तेरा नौकर नहीं हूँ " कहकर बिजली उपभोक्ताओं को धमकाते है और लाइन बनाने के लिए कहने पर पैसे की बात पहले करता हैं।
बिना मांग आवेदन किए अवैध रूप से अनेकों लोगों को जैसा चाहे बिजली मीटर लगवाते हैं, बिजली मीटर पोल लगाने के नाम से मन चाहे पैसे की भी मांग करते हुए लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते हैं। जिनके कारण आस पास के और ग्राम पंचायत कोसरंगी सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ता ग्रामीण जन त्रस्त हैं। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी बजाते हुए सब स्टेशन के आंगन में शराब पीने खाने पार्टी करने में मद मस्त रहते हैं। जिनको खाते पीते लापरवाही बरतने की करतूत को ठोस सबूत के साथ तस्वीर में कैद कर लिया गया हैं। डॉ. अंबेडकर भवन बैंक ऑफ बड़ौदा बस स्टैंड और आरंग खरोरा मुख्य मार्ग से लगे तालाब में लगाई गई बिजली हाई टेंशन तार ट्रांसफार्मर से करेंट उत्पन्न होने से भारी खतरे जन धान की हानी पहुंचाने घटना को आमंत्रण दिया जा रहा हैं। इसके अलावा बस्ती में और विभिन्न स्थानों पर विद्युतीकरण की सुव्यवस्था को लेकर सब स्टेशन कोसरंगी के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विशेष कर गंभीरता पूर्वक ले अपनी जिम्मेदारी को लेकर तत्पर नहीं दिखाई दे रही हैं। जनहित कल्याणकारी बिजली मीटर पोल कटौती बिल और उनके सुधार को लेकर अव्यवस्था कुंभकरण निद्रा में सोए मनमानी करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों पर ग्रामीण जनों द्वारा सक्त नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग किया गया हैं। जिनसे कोसरंगी  सब स्टेशन बिजली विभाग की भारी लापरवाही गड़बड़ियों में सुधार हो सकें। साथ ही बारीकी से जांच पड़ताल करने में उनकी और विभिन्न लापरवाही मनमानी कर बिजली विभाग द्वारा किए गए कार्यों से जुड़े मुद्दों और गड़बड़ियों से पर्दा फास हो जाएगा। सब स्टेशन कोसरंगी के सीमा आंगन मार्ग पर शराब की बोतल चखने गुटखे से गंदगी पसरा हुआ रहता हैं। कोविड 19 महामारी संक्रमण काल और लाकडाउन 144 धारा लागू शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों को दरकिनार कर सब स्टेशन कोसरंगी के बिजली विभाग की अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्वच्छता रख रखाव सेनेटाइजर उपयोग कर मास्क पहन सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने भी उचित नहीं समझ एकत्र हो कर शराब पीने खाने में मस्त हैं।
जिसकी तस्वीरें में बयां कर रहे हैं,आम जनता को राहत मिले बिजली की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ हो जिनके लिए उक्त लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होने चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts