Sunday, June 13, 2021

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल किए घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन करने आग्रह की

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल किए घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन करने आग्रह की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 13 जून 2021, प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. डहरिया के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री निवास रायपुर कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पदाधिकारियों ने भेंट कर उन्हें 18 दिसंबर 2020 को गुरु घासीदास जयंती पर्व के दिन उनके द्वारा किये गए घोषणाओं के बारे में जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया गया है।
 जिसमें मुख्य रुप से संत शिरोमणि गुरू घासीदास के नाम से संग्रहालय का निर्माण, गुरु घासीदास शोध संस्थान की स्थापना,नई राजधानी में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र - छात्राओं हेतु 200 सीटर आवासीय हॉस्टल का निर्माण तथा मिनीमाता के नाम पर सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर स्थापना की घोषणा शामिल है। इस परिपेक्ष में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कोरोना महामारी संक्रमण काल लाकडाउन 144 धारा लागू के कारण कुछ विलंब हुआ है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, उन्होंने इस संबंध में कार्यों के क्रियान्वयन हेतु अपर मुख्य सचिव को आदेशित भी किया है। आगे प्रतिनिधि मंडल ने  मुख्यमंत्री को न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में 3 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्माण होने वाले डॉ.भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन करने तथा संत गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम के समग्र विकास (बिजली, पानी,सड़क,शौचालय एवं पर्यटन भवन आदि हेतु) मास्टर प्लान बनाकर राशि आवंटित करने का भी आग्रह किया गया हैं। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में भूमि पूजन हेतु शीघ्र तिथि निर्धारित करने तथा गिरौदपुरी धाम के समग्र विकास के लिए शीघ्र निर्णय लेकर कार्य प्रारंभ करने का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के.पी. खण्डे, पूर्व न्यायाधीश एम.डी.माहिलकर,महासचिव डॉ. जे.आर.सोनी,प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल जोगी शामिल थे ।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts