टारजन मन्नाडे बने भाजपा अजा मोर्चा के मंडल महामंत्री जिले क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैं
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 13 जून 2021, जिले महासमुंद से लगे तुमगांव सिरपुर मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के विस्तार में ग्राम जोबा के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और पिछले एक वर्ष से प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के जिले महासमुंद से ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाने वाले टारजन मन्नाडे को बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल के महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति किए जाने पर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल सहित युवा संगठन जोबा के दुर्गेश साहू रोशन,भूपेंद,राजू , आशीष,राधेश्याम साहू,जवाहर साहू, सुभाष बघेल, शीतल मन्नाडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए टार्जन मन्नाडे की उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित शुभकामनाए दी है। नई ज़िम्मेदारी मिलने पर मन्नाडे जी ने कहा कि संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार अनूसूचित जाति के हित के लिए कार्य पूरे लगन से परिश्रम करते हुए समर्पित भाव से निभाने की बात कही है। वे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ में ब्लाक अध्यक्ष के पद में भी समर्पित भाव से समाज सेवा पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए कार्य कर चुके हैं। जिले महासमुंद में ये विरले व्यक्तित्व के धनी हैं जो अपने स्तर पर निरंतर पूरे लगन से परिश्रम करते हुए सार्थकता सिद्ध करने में सफल रहे हैं।
आम जनता ग्रामीण शहरी क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों से जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं टार्जन मन्नाडे।
सभी के प्रति मानवतावाद सामानतावाद भाईचारा कायम बनाएं रखने में उन्हें महारथ हासिल हैं। सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक राजनीतिक व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में गहरी पैठ बना सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहे हैं। अनुसूचित जाति से संबंध रखते हुए उन्होंने जनहित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए उनको लाभ दिलाने मदद करने में हमेशा अपने स्तर पर समर्पित भाव से तत्पर दिखाई देते रहे हैं। तुमगांव सिरपुर मंडल भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री बनाएं जाने पर टार्जन मन्नाडे को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के जिले महासमुंद के अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। युवा वर्ग को उनकी लाभ पूरे ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने में सफलता मिलेगी।
No comments:
Post a Comment