Thursday, June 17, 2021

मंत्री डॉ.डहरिया ने विभागीय योजनाओं संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक लिया।

 मंत्री डॉ.डहरिया ने विभागीय योजनाओं संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक लिया।
 प्रेेेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 17 जून 2021,महानदी भवन नवा रायपुर मंत्रालय में डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री ने अपने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया। तथा सभी निकायों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के साथ लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने,कचरे का उठाव और नाली आदि की सफाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अमृत मिशन अंतर्गत जल आवर्धन के कार्यों, प्रधानमंत्री आवास शहरी की प्रगति,मोबाइल मेडिकल यूनिट से उपचार,पौनी-पसारी योजना के कार्यों की प्रगति के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, निकायों में आय-व्यय की जानकारी, टैंकर मुक्त अभियान,गो-धन न्याय योजना, ई-गवर्नेंस, राजस्व वसूली एवं स्ट्रीट लाइट संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तथा स्पष्ट किया की इस मामले में लापरवाही सामने आने पर संबंधित निगम आयुक्त और सीएमओं जिम्मेदार होंगे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts