विधायक एवं संसदीय सचिव श्री राय की प्रयास से वनांचल क्षेत्र बया के ग्राम रिकोकला में वर्षो पुरानी मांग कंतरा नाला पुलिया निर्माण की मिली स्वीकृति
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार।17 जून 2021, जिले बलौदाबाजार के कसडोल विकास खंड विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र बया के ग्राम पंचायत रिकोकला के वर्षो पुरानी मांग कंतरा नाला में पुलिया निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्र में पुनः खुशियों की लहर चल रही है ।ज़ब से कांग्रेस की सरकार की बनी है प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान पुत्र भूपेश बघेल, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिहदेव,एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र विधाायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के संघर्ष व अथक प्रयास की वजह से वनाँचल क्षेत्र केे ग्राम रिकोकला व अमसुला की कई वर्ष पुरानी मांग पुलिया निर्माण के लिए 7 करोड़ 22 लाख 68 हजार रूपये की स्वीकृति हो चुकी है। ज्ञात हो की इससे पूर्व मे क्षेत्र भी लगातार इसके लिए मांग उठी थी इसके संबंध मे रिकोकला के आस पास के अन्य गाँव के सरपंच व जन प्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव बहिस्कार की बातें भी कही गई थी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिह को इसके संबंध मे पत्र भी लिखा गया था परन्तु उनके द्वारा इस संबंध मे किसी भी प्रकार से ध्यान नहीं दिया गया। मगर ज़ब से प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार आई है। इस क्षेत्र का हर संभव विकास कार्यों की स्वीकृति हो रही है। ज्ञात हो की चंद्रदेव राय के द्वारा इस क्षेत्र के लिए पुरानी मांग बया मे सहकारी बैंक, रिकोकला मे मुख्य धान खरीदी केंद्र सड़क,पानी, बिजली की मूलभुत समस्या या सबसे एहम कंतरा नाला मे पुलिया निर्माण सभी विकास कार्य महज 2.5 वर्ष के अपने कार्यकाल मे हुए है। निश्चित ही ये चंद्रदेव राय के अथक प्रयास से सम्भव हो पाया है। इसके लिए सोनाखान ब्लॉक के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक जी ने,मिडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमिटी सोनाखान व तहसील साहू संघ कसडोल युवा प्रकोष्ठ के महासचिव प्रमोद कुमार साहू,जिला कांग्रेस कमिटी सचिव सुशील पटेल जी ने,युवा कांग्रेस महासचिव बिलाईगढ़ विधानसभा अभिषेक अवस्थी,प्रदेश सचिव राजीव भवन संजय गोयल जी ,वरिष्ठ कांग्रेसी दीपक बांधे,लितेश ड़ड़सेना प्रदेश सहसचिव उपभोक्ता कांग्रेस, सरपंच ग्राम पंचायत रिकोकला सुरेन्द्र साहू, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत रिकोकला नंदकुमार ड़ड़सेना, परिक्षेत्र साहू संघ रिकोकला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ने संसदीय सचिव एवं विधायक श्री राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment