Tuesday, June 15, 2021

बिर्रा बसंतपुर में संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब,जिले में हुए कार्यवाही करने की शिकायत

बिर्रा बसंतपुर में संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब,जिले में हुए  कार्यवाही करने की शिकायत

      प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जैजैपुर।16 जून 2021,जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा के हसौद रोड़ भाठापारा में  कंचन पैथोलॉजी एवं बसंतपुर में मां वन दुर्गा पैथोलॉजी के नाम से अवैध रूप से संचालित है। यहां न ही नर्सिंग होम एक्ट नियमों का पालन किया जाता है न ही लैब में उपयोग की जाने वाली सुई,सीरिंज,रुई व अन्य अपशिष्ट पदार्थ को निपटान करने की कोई व्यवस्था है। उक्त दोनों पैथोलॉजी लैब का संचालन एक छोटे से कमरे में बिना किसी एमबीबीएस डॉक्टर के किया जा रहा है। जहाँ शौचालय एवं पीने के पानी की कोई व्यवस्था नही है। इस कंचन पैथोलॉजी लैब में खून,पेशाब,के साथ कई घातक बीमारियों की भी जांच की जा रही है।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन कर रहा लैब का संचालन,बम्हनीडीह क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग पर कार्यरत जिम्मेदार अधिकारियों की एक से बढ़कर एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं पूरा मामला बम्हनीडीह विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बिर्रा की हैै। जहां प्रशासन की आंखों में धूल झोकते एवं विगत लंबे समय से बिना किसी वैद्य दस्तावेज के लैब संचालित किया जा रहा है। वही जिम्मेदार अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने से अवैध पैथोलॉजी सेंटर के संचालक के हौसले बुलंद हैं। बता दें कि उक्त पैथोलैब का संचालक अर्जुन देवांगन जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पर लैब टैक्नीशियन के पद पर नियुक्त हैै। उक्त कर्मचारी के द्वारा प्रशासनिक नियम को ताक में रख कर बिर्रा में अवैध लैब का संचालन कर प्रशासन की आंखों में धूल झोकते हुए मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा हैै। संबंधित मामले पर हैरान करने वाली बात यह है कि प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे उक्त कर्मचारी के द्वारा विगत लंबे समय से लैब का संचालन किया जा रहा हैै, परंतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उक्त पैथोलैब संचालक पर किसी भी प्रकार की कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की जा रही हैै। जिससे उक्त पैथोलैब संचालक की हौसले निरंतर बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं। 12 वीं पास लड़का करता है खुन जांच व रिपोर्ट जारी, कंचन पैथोलॉजी लैब बिर्रा से जानकारी ली तो हैरान करने वाली तस्वीर देखने को मिलीी। यहां 12 वीं पास युवक द्वारा ही खुन जांच किया जा रहा था। वहीं उनके द्वारा ही रिपोर्ट जारी करने कि भी जानकारी हमें मिली,संचालक के बारे में जानकारी चाही तो ड्यूटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह जाने कि बात कहीं,इस तरह कमाई के चक्कर में मरीजों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। कलेक्टर व सीएमएचओ से लिखित शिकायत,वहीं अवैध रूप से पैथोलैब संचालित करने वाले कंचन पैथोलॉजी,मां वन दुर्गा पैथोलॉजी पर जांचकर कानूनी कार्यवाही करने के लिए अब इस मामले कि लिखित शिकायत कलेक्टर व सीएमएचओ से कि गई है।अब देखना होगा कि इस मामले में जिम्मेदार क्या और कब तक कार्यवाही करते है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts