छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग नव नियुक्त प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 16 जून 2021, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग में नव नियुक्त प्रवक्ताओं ने कल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद लिए। सभी ने अपनी नई जिम्मेदारी को कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से कार्य करने,कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का संकल्प भी ली। नव नियुक्त प्रवक्ताओं में महासमुंद विधायक व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर, गुंडरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव और सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक ने एक साथ मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया।
No comments:
Post a Comment