Wednesday, June 16, 2021

भटगांव थाना प्रभारी से मारपीट करने वाले सभी आरोपी कोविड 19 सेंटर से हो गए फरार

 भटगांव थाना प्रभारी से मारपीट करने वाले सभी आरोपी कोविड 19 सेंटर से हो गए फरार

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 16 जून 2021, जिले के भटगांव थाने में सोमवार की रात थाना प्रभारी के साथ मारपीट करने वाले सभी 6 आरोपी कोविड 19 अस्पताल से फरार हो गए हैै। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। भारी संख्या में पुलिस बल बिलाईगढ़ व आस पास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रही है। दरअसल सोमवार देर रात भटगांव थाना प्रभारी एच.आर.रात्रे को अकेला पा कर कुछ लोगों ने मारपीट कर उनकी गाड़ी में तोड़ फोड़ कर दी थी। मारपीट के दौरान थाना प्रभारी को चोटें भी आई थी। साथ ही गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों को मेडिकल और कोरोना जांच के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां 6 आरोपियों में से 5 आरोपियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिन्हें इलाज के लिए गोविंदवन कोविड 19 अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस की लापरवाही से सभी 6 आरोपी कोविड 19 अस्पताल से हो गए फरार

जिसकी पुष्टि कोविड 19 सेंटर प्रभारी डा. प्रकाश कुर्रे ने की थी। उन्होंने बताया कि सभी 6 आरोपियों का कोरोना जांच किया गया है। जिसमें 5 आरोपियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांचों पॉजिटिव आरोपियों के साथ संपर्क में रहने के कारण 6 वें आरोपी को भी कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते सभी आरोपी फरार हो गए हैं। ASP निवेदिता पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी 6 आरोपी अस्पताल से फरार हो गए है, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दहशत के चलते आरोपियों ने ऐसा कदम उठाया होगा। ASP ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गए थाना प्रभारी से हुए थे मारपीट

SDOP संजय तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि बीती रात भटगांव की एक महिला व उसके परिवार के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी अपने एक कर्मचारी के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। घटना स्थल पहुचने से कुछ ही दूर पहले गाड़ी पंचर हो गई। जिसे बनवाने ड्राइवर वहां से थाना आ गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी को अकेला देख कुछ बदमाश थाना प्रभारी पर टूट पड़े और मारपीट की।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts