प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 16 जून 2021, पंचम छत्तीसगढ़ विधान सभा के एकमात्र शिक्षाकर्मी नेता एवं प्रथम स्थानीय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय से कल 15 जून 2021को रायपुर कार्यालय जोरा के वन श्री में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर के संपादक श्रवण कुमार घृतलहरे और पाटन अहिवारा विधान सभा क्षेत्र के संवाददाता पुनीत राम घृतलहरे ने सौजन्य मुलाकात किया।
छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म,कर्म,तपो, महिमा गुरू दर्शन भूमि गिरौदपुरी धाम में विभिन्न जन सुविधाओं जरूरतमंद निर्माण विकास कार्यों को लेकर पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया। जिनमें करुणा माता जलाशय से चरण कुण्ड तक पहुंच मार्ग सी सी रोड, अमृत कुण्ड से बाघ माडा होते छाता पहाड़ पांच कुण्ड मार्ग तक सीढ़ी और सी सी रोड, और अमृत कुण्ड पास सतनाम सत्संग भवन, सतलोक कुण्ड निर्माण विकास कार्यों, और दर्शनीय स्थल तक संकेत बोर्ड पट्टिका व जानकारी युक्त बोर्ड लगवाने सहित संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधाएं सुदृढ हो सके उनकी और शीघ्र शासन प्रशासन से पहल करने अवगानार्थ कराया गया। जिनके संदर्भ में श्री राय ने गिरौदपुरी धाम की समग्र विकास कार्यों को लेकर विशेष पहल करने शासन प्रशासन से राशि स्वीकृत कराने पूरे स्टमेंट ब्यौरा की ओर दिखाते हुए सभी कार्यों को पूरा करने की आश्वासन दिया गया। इन्हीं के साथ जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कार्यालय व सतनाम सत्संग भवन निर्माण कार्य ग्राम पंचायत परसाडीह में 10 वर्षो से प्रस्तावित घास भूमि खसरा नंबर 147/1 प ह.नं.2 में सुरक्षित स्थल पर निर्माण विकास कार्यों को लेकर राशि स्वीकृत करने पहल की बात श्री राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ ने कहा। लाकडाउन 144 धारा लागू कोविड 19 महामारी संक्रमण काल ग्रीष्मकालीन में उक्त प्रस्तावित घास भूमि की हिस्से को गोरे लाल जांगड़े पिता स्व.गजानंद द्वारा जबरन कब्जा कर अवैध रूप से वहां मकान निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिनके संबंध में भी श्री राय से विशेष रूप से चर्चा करते हुए सामाजिक जनहित कल्याणकारी कार्य और लोकतंत्र के चौथा स्तंभ प्रेस कार्य संचालन प्रभावित होने को लेकर उस स्थान पर अन्य अवैध निर्माण कार्य कब्जा को मुक्त करा स्थगन कराने पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें अनुभागीय दंडाधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को अवैध कब्जा धारी पर नियमानुसार कार्रवाई करने निर्देशित किया गया हैं।
गोरे लाल जांगड़े 2000 से पहले ग्राम पंचायत परसाडीह के उप सरपंच और वर्तमान में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विकास विभाग जिला बलौदाबाजार में दैनिक वेतन भोगी भृत्य के पद पर कार्यरत हैं।
जिनके द्वारा मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत भवन के सामने पर भी अवैध कब्जा कर अधूरे मकान निर्माण कार्य कर शासन प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत हो उनके विरुद्ध कृत्य किया जाना घोर लापरवाही हैं।
जिनकी पदों की दुरोपयोग कर गोरे लाल जांगड़े द्वारा शासन प्रशासन की जनहित कल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यों को प्रभावित कर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध कर अवहेलना किया जा रहा हैं।
गोरे लाल जांगड़े के कारनामे की चर्चा आम जनता से नहीं छिपी है। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा कार्यालय सतनाम सत्संग भवन निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने केबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व जिले बलौदाबाजार के प्रभारी मंत्री टी.एस.सिहदेव,श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ को मांग पत्र प्रेषित किया गया हैं जो प्रकिया में हैं।
क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय से भी 2019 में संत शिरोमणि गुरू घासीदास जयंती समारोह आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में पहुंचने पर मांग पत्र सौंपा गया था। इसके अलावा कई बार अवगत करा उक्त निर्माण विकास कार्यों को लेकर स्वीकृति प्रदान करने पहल किया जा रहा हैं।
श्री राय से क्षेत्र बिलाईगढ़ की विभिन्न गतिविधियों निर्माण विकास कार्यों मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। वे शिक्षा के क्षेत्र में और जमीनी स्तर से आम जनता से जुड़े हुए जनप्रिय शिक्षा कर्मी नेता रहे थे।
प्रथम बार विधायक के साथ संसदीय सचिव की कार्यभार संभालते हुए अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने हमेशा तत्पर रहते हैं।
No comments:
Post a Comment