Friday, June 18, 2021

भंवरपुर क्षेत्र के भाजपा नेता गांव गांव जाकर कर रहे जन संवाद

भंवरपुर। भाजपा मंडल भंवरपुर के अनुसूचित जाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा मेढ़ापाली एवं ठूठापाली में आयोजित सवाल तो पूछे जाएंगे जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता पंहुचे तथा कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान कांग्रेस सरकार को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी दिखी। इसके पहले भाजपा मंडल भंवरपुर द्वारा करनापाली में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, दुर्गापाली में पूर्व विधायक सरायपाली रामलाल चौहान, ढालम में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रमेश अग्रवाल, उमरिया में पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल तथा जमनीडीह में भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी तथा आईटी सेल महासमुंद जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय ने ग्रामीणों से संवाद किया। इसी कड़ी में मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया के साथ ही भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी , आईटी सेल महासमुंद जिला संयोजक करुणाकर उपाध्याय , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामसिंह नेगी, उपाध्यक्ष योतराम चौहान, उत्तर निषाद, जागेश्वर चंद्रा, बालमुकुंद पटेल, धर्मेंद्र पटेल, बिन्नू पटेल, महेश पटेल, कमल पटेल, सोहन पटेल, गोपाल शर्मा आदि भी अलग-अलग स्थानों में सम्मिलित हुए तथा ग्रामीणों से बातचीत कर पूछा क्या कांग्रेस सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में अपने वादों को पूरा किया? ग्रामीणों ने खुलकर एक स्वर में कहा कि कांग्रेस और भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ वासियों के साथ छल किया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts