Friday, June 18, 2021

रायपुर जिले में अभनपुर आरंग क्षेत्र के रेत अवैध भंडारण करने वालों खिलाफ की गई कार्रवाई

रायपुर जिले में अभनपुर आरंग क्षेत्र के रेत अवैध भंडारण करने वालों  खिलाफ की गई कार्रवाई

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 18 जून 2021, क्षमता से अधिक रेत भंडारण करके रखने वालों के खिलाफ आज रायपुर जिले में विशेष मुहिम चली। 44 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरंग एवं अभनपुर के राटाकाट, पारागांव, लखौली, रसनी तथा अभनपुर के लखना क्षेत्र में रेत अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की गई। रायपुर जिले में रेत के अवैध भण्डारण एवं अनुमति प्राप्त भण्डारणकर्ता द्वारा अनुमति मात्रा से अधिक रेत का भण्डारण किए जाने से संबंधित शिकायत रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार तक पहुंची थी। उनके द्वारा तुरंत जांच कर कार्रवाई किए जाने हेतु जांच दल का गठन किया गया। जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरंग एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभनपुर के साथ-साथ खनिज अधिकारी रायपुर की टीम शामिल हुई। एक साथ आरंग एवं अभनपुर के राटाकाट,पारागांव, लखौली, रसनी एवं अभनपुर के लखना क्षेत्र में रेत अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि कुल 27 रेत के अवैध भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध एवं स्वीकृत 17 रेत भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी द्वारा क्षमता से अधिक रेत भण्डारण किए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान 6 हाईवा के द्वारा रेत एवं चूना पत्थर का परिवहन बिना वैध पास के किए जाने पर कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts