Friday, June 11, 2021

ग्राम पंचायत परसदा(च) में सरपंच के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया

ग्राम पंचायत परसदा(च) में सरपंच के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया
    प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 12 जून 2021, 
जिले रायपुर के जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत परसदा (च) के सरपंच कोमल साहू के नेतृत्व में विगत दिनों पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्य की गई। प्राथमिक शाला परसदा (च) में पर्यावरण दिवस अवसर पर शिक्षक सुदर्शन दास,खिलावन यादव, स्व सहायता समूह महिला व ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण कर सभी ग्राम वासियों को एक पेड़ पौधे लगाने आव्हान की गई।
जिनसे आस पास खेत खलियान चारों ओर हरे भरे हो,सभी को शुद्ध आक्सीजन और महत्वपूर्ण उपयोगी फलो की लाभ मिलता रहे। सरपंच कोमल साहू द्वारा निरंतर अपने स्तर पर समर्पित भाव से तत्पर रहते हुए विभिन्न अवसरों पर शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को कार्यक्रम आयोजन कर विशेष पहल किया जाता रहा हैं। आम जनता और ग्राम पंचायत की स्वच्छता रख रखाव और विकास कार्यों जन समस्याओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता रहा हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts