Friday, June 11, 2021

ग्राम पंचायत परसादा (च) में खरोरा थाना द्वारा मास्क वितरण कर कोविड़ 19 पर जन जागरूकता संदेश दी

ग्राम पंचायत परसादा (च) में खरोरा थाना द्वारा मास्क वितरण कर कोविड़ 19 पर जन जागरूकता संदेश दी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 12 जून 2021, जिले रायपुर के जनपद पंचायत आरंग थाना खरोरा अंतर्गत आने वाले नवीन ग्राम पंचायत भवन परसादा (च) में खरोरा थाना पुलिस विभाग द्वारा कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में लाकडाउन 144 धारा लागू को लेकर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्राम वासियों को मास्क वितरण किया गया।
लोगो को वैक्सीन टीकाकरण लगवाने और सेनेटाइजर उपयोग कर मास्क पहनने सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरतने की अपील भी की गई। जिसमें राहुल देव शर्मा और थाना प्रभारी सहित आरक्षित केंद्र खरोरा थाना पुलिस विभाग द्वारा उपस्थित ग्राम पंचायत परसादा (च) के आम जनता को कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में विशेष ध्यान देते हुए सावधानी बरत लाकडाउन 144 धारा लागू का पालन करते हुए पुलिस विभाग की सहयोग करने अपील भी किया गया।
ग्राम पंचायत के सरपंच कोमल साहू द्वारा निरंतर अपने स्तर पर समर्पित भाव से तत्पर रहते हुए सार्थक प्रयास किया जाता रहा हैं। उनके नेतृत्व में ही खरोरा थाना पुलिस विभाग द्वारा विशेष पहल करने मास्क वितरण करा लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई गई। जिसमें ग्राम पंचायत के पंच गणों और महिला समूहों विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता संगठनों ने अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना उचित समझते हुए अपना अमूल्य योगदान देने सहमति भी दिए।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts