Friday, June 11, 2021

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सी ई ओ रंगे हाथों 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत सी ई ओ रंगे हाथों 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 12 जून 2021, 
 छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कल कई जिलों में ACB ने कार्रवाई की। बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ जनपद पंचायत CEO कुलेश्वर गायकवाड़ सहित जगदलपुर, कवर्धा और बलरामपुर में तीन पटवारियों को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । ACB की यह कार्रवाई ACB SP पंकज चंद्रा और एडिशनल SP अमृता सोरी ध्रुव के नेतृत्व में रायपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर की टीम ने की है। जिले बलौदाबाजार के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में ठेकेदार ने स्कूल अहाता निर्माण कार्य किया था। इसका बकाया राशि 3 लाख रुपए का भुगतान किया जाना था। इस राशि के एवज में आरोपी जनपद पंचायत CEO कुलेश्वर गायकवाड़ उम्र 60 वर्ष ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इस पर ठेकेदार ने ACB से शिकायत कर दी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप का आयोजन किया और जनपद पंचायत CEO को रुपए लेते उनके ही बिलाईगढ़ स्थित सरकारी आवास से पकड़ लिया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts