बिलाईगढ़ न.पं.वार्ड 6 बंगलाभाठा नाला में पचरी की खस्ताहाल मोहल्ले वासियों को हो रही दिक्कतें
वार्ड 6 के निवासियों के द्वारा इस नाले का उपयोग नहाने और अनेक घरेलू निस्तारी में किया जाता रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नाले के आस पास काफी गंदगी भी फैली हुई हैै। कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में अधिक मात्रा में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। नगर पंचायत बिलाईगढ़ सी. एम.ओ.श्री चौधरी से दूरभाष सेे सम्पर्क करते हुए जानकारी ली गई, तो श्री चौधरी ने बताया कि उनके पास इस नाले की संबंध में जानकारी नहीं है तथा उनके अनुसार पार्षद निधि से यह कार्य कराया जा सकता है किंतु वर्तमान समय में लाकडॉउन 144 धारा लागू कोविड 19 महामारी संक्रमण काल के कारण अभी तत्काल इस सम्बन्ध में कुछ नहीं किया जा सकता। लाकडॉउन खुलने के पश्चात ही इस सम्बन्ध में कुछ कार्यवाही करने की जानकारी श्री चौधरी द्वारा दी गई हैं।बरहाल इस मामले में कुछ समय पूर्व में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक सोशल मीडिया के अनेक संवादाताओं ने उक्त स्थान का अवलोकन भी किया था। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस विषय को कितनी गम्भीरता से लिया जाता हैै, क्योंकि यह नाला जन सामान्य और उक्त क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों के जन कल्याण से सम्बंधित हैै। साथ ही सम्बन्धित वार्ड निवासियों द्वारा भी इस नाले के जीर्णोद्धार के लिए अनेकों बार मांग उठाई जा चुकी हैै, जिसमे अभी तक कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की गई है।
No comments:
Post a Comment